फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग लहूलुहान

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग लहूलुहान

Wed, 07 Nov 2018 06:16 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग लहूलुहान

विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत सात लोग लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

मध्यप्रदेश के ग्राम मुड़हरा निवासी लखन साहू (52) पुत्र रामसनेही बाइक से अपने साथी होरीलाल (38) पुत्र रजवा निवासी ग्राम मुड़हरा के साथ बाइक से लवकुशनगर जा रहा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह कस्बा कबरई के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी रामबहादुर (36) पुत्र छेदीलाल सामने से आ रहे बाइक से टकराकर घायल हो गया। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी निवासी मंता (21) पत्नी तेजपाल खेत से घर वापस लौट रही थी। तभी सड़क पार करते समय बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी प्रकार ग्राम खड्डी निवासी नीरज त्रिपाठी (19), कबरई निवासी प्रशांत कुमार 21 व खड्डी निवासी इंदू अलग-अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हुए है। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे में महिला समेत सात लोग लहूलुहान
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed