{"_id":"5b2bdce64f1c1b644d8b7e07","slug":"151529601254-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीघर में ग्रामीणों ने जमकर मचाया उपद्रव, की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीघर में ग्रामीणों ने जमकर मचाया उपद्रव, की तोड़फोड़
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला बजरिया में आधा दर्जन ग्रामीणों ने दुल्हन के घर में उपद्रव मचाया। दहेज के सामान को तोड़ दिया। वधू पक्ष के लोगों को पीट दिया। इससे अफरा तफरी मच गई।
खाना खा रहे लोग सहम गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया। वधू के पिता ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार की रात बजरिया निवासी निसार उद्दीन की बेटी की शादी थी। बारात आने से पहले दुल्हन के घर में दावत चल रही थी। खाना खाने आए रहीश की किसी बात को लेकर निसार उद्दीन से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस पर रहीश ने भाइयों को बुला लिया। तब तक लोगों ने निसार उद्दीन को घर के अंदर बंद कर दिया। निसार उद्दीन के न मिलने पर रहीश ने अपने भाई शहीद, याकूब, इबादत के साथ दुल्हन घर में उपद्रव किया। दहेज के सामान में तोड़फोड़ कर दी। निसार उद्दीन की लड़की नौशीन, उसके भाई व अन्य लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन
मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मेहमानों व ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। निसार उद्दीन ने कुलपहाड़ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
दुल्हन के घर में उपद्रव,दहेज का सामान तोड़ा
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो