{"_id":"5be86c1fbdec226939028e87","slug":"141541958687-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी पर अभद्रता व वसूली का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी पर अभद्रता व वसूली का आरोप
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड चरखारी के ग्राम काकुन के प्राचीन हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक ने कार रोककर चौकी प्रभारी रिवई द्वारा अभद्रता व अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
थाना कबरई के ग्राम गहरा निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि वह चार पहिया गाड़ी से परिवार सहित काकुन के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय चौकी प्रभारी रिवई ने गाड़ी रोक ली और अभद्रता करते हुए पैसे की मांग की। विरोध करने पर चार घंटे तक गाड़ी खड़ी कराए रखी, जिससे कार में सवार परिजनों को दूसरे वाहन से भेजना पड़ा। पीड़ित ने चौकी प्रभारी के कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर चौकी प्रभारी हरीराम सिंह लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हैं।