फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   टैंपों की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

टैंपों की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

Tue, 24 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
टैंपों की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
महोबा। सड़क हादसों में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। वही अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग लहूलुहान है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हेलमेट न लगाए होने से सभी बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं ।
थाना कबरई के ग्राम उटिया निवासी महेंद्र सिंह (70) अपनी पत्नी जयदेवी (65) व शिवम सिंह (25) पुत्र धर्मपाल के साथ मंगलवार को बाइक से मुख्यालय आ रहे थे।

तभी कानपुर- सागर हाइवे में ग्राम काली पहाड़ी के समीप सामने से आ रहे टेपों से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महेंद्र की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम सिंचौरा निवासी जितेंद्र (17) पुत्र बद्री बाइक से घर लौट रहा था तभी सड़क पर अचानक जानवर के सामने आ जाने पर बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम ननवारा निवासी कुंवर (40) पत्नी सुंदर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। रैपुरा खुर्द निवासी रानी पत्नी संतराम व पसवारा निवासी देवीदीन अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

सभी घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल
- सिर पर हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed