{"_id":"5bcded26bdec22695b779baf","slug":"121540222246-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने गया था। तभी से वह परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम सूपा निवासी काशीप्रसाद (28) पुत्र भवानीदीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता व बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है जबकि दूसरे नंबर का भाई विनोद घर पर परिजनों के साथ रहता है। गुरुवार को विनोद व अन्य परिजन किसी कार्य से खेतों की ओर गए थे। तभी काशीप्रसाद ने मकान के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर में घर वापस लौटे परिजनों ने जब युवक को फांसी पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक अविवाहित था। उसकी शादी के लिए तीन दिन पहले ही बातचीत हुई थी और लड़की देखने के बाद आगे की तैयारियां की जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- तीन दिन पहले शादी के लिए लड़की देखने गया था युवक
- घटना के समय खेतों पर काम करने गए थे परिजन