फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   60 दिन में 12 किसानों ने लगाया मौत को गले

60 दिन में 12 किसानों ने लगाया मौत को गले

Mon, 30 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
60 दिन में 12 किसानों ने लगाया मौत को गले
होबा। बुंदेलखंड के अति पिछडे महोबा जिले में दैवीय आपदाओं के प्रकोप से कराह रहे बुंदेले किसान दाने दाने को मोहताज है। जून और जुलाई माह में 60 दिन के अंदर जिले में 12 किसान मौत को गले लगा चुुके है। प्रत्येक किसान की मौत के पीछे कर्ज मुख्य कारण सामने आया। खेती में सही उपज न होने से बैंक और साहूकारों का कर्ज ले चुके किसान उसकी अदायगी नहीं कर पा रहे है। बेटियों के हाथ पीले करने और परिवार के भरण पोषण की चिंता किसान को खाये जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते एक दशक से दैवीय आपदाओं का प्रकोप है। लगातार सूखा और फिर अतिवृष्टि व ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हालात यह है कि सैकड़ों एकड़ के कास्तकार मुश्किल से परिवार चला पा रहे है वही तमाम छोटे किसान परिवार सहित मेहनत मजदूरी के लिए महानगरों को पलायन कर चुके है। जो किसान खेती कर रहे है उनका खाद बीज का पैसा भी मुश्किल से निकल पा रहा है। ऐसे में किसान बैंक और साहूकारों से लिए गए कर्ज की अदायगी व बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पा रहे है। पैसे का इंतजाम कही से होता न देख किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
विज्ञापन

8 जून 2018 को ग्राम जतौरा निवासी किसान भुज्जू (60) की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक पर एक लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। 13 जून को कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बुधौरा निवासी नौ एकड़ के काश्तकार खेत सिंह भी 2.70 लाख रुपये बैंक कर्ज की अदायगी की चिंता में सदमेे से मौत का शिकार बन गया। 27 जून को बघवा निवासी गंगादीन अहिरवार ने बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली। दो जुलाई को ग्राम खन्ना निवासी तिजवा प्रजापित ने 74 हजार रुपये कर्ज की अदायगी न होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। 11 जुलाई को ग्राम कुड़ार निवासी कृपाल राजपूत ने बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान होने जहर खाकर मौत चुन ली। 16 जुलाई को ग्राम सुरहा निवासी बद्दू अनुरागी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 जुलाई को ग्राम सलैया खालसा निवासी हरीराम व ग्राम नगाराडांग निवासी मोहनलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। 22 जुलाई को बम्हौरी निवासी अहिवरन सिंह ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली। 24 जुलाई को ग्राम गहरा निवासी नत्थू पुत्र सत्तू ने बैंक कर्ज के चलते जहर खाकर जान दे दी। 28 जुलाई को बिलरही निवासी महिला किसान कुंअरबाई ने कर्ज और मर्ज से परेशान होकर जहर खाकर मौत चुन ली। 29 जुलाई को ग्राम खमा निवासी गोपीचंद्र ने कर्ज और बीमारी के चलते घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। लगातार हो रही किसानों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन इनको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्जमाफी का किसानों पर नहीं दिखा असर
महोबा। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद छोटे किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने का एलान हुआ। तमाम किसानों को इसका लाभ भी मिला और कुछ वंचित भी रह गए, लेकिन सरकार की कर्जमाफी का जिले में कोई असर नहीं दिखा। आधा अधूरा कर्ज माफ होने से किसानों का बोझ तो कम हुआ लेकिन उन्हें तत्कालिक राहत महसूस नहीं हुई।
60 दिन में 12 किसानों ने लगाया मौत को गले
- कर्ज से परेशान बुंदेले किसान चुन रहे मौत
- खेती में सही उपज न होने से दाने दाने को मोहताज हुए किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed