फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अराजकतत्वों ने गुमटी में लगाई आग, हजारों का माल राख

अराजकतत्वों ने गुमटी में लगाई आग, हजारों का माल राख

Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने गुमटी में लगाई आग, हजारों का माल राख
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में बुधवार को होलिका दहन की रात अराजकतत्वों ने फुटपाथ पर रखी गुमटी को आग के हवाले कर दिया। गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी जावेद पुत्र मुन्ना शनीचरी बाजार में हरदौल मंदिर के समीप गुमटी में चायपान, अंडे और गुटके बीड़ी की दुकान चलाता था। दो दिन से वह दुकान बंद कर खेती के लिए चला गया। होलिका दहन की रात अराजकतत्वों ने उसकी गुमटी में आग लगा दी। इससे दुकान में रखे बीड़ी, गुटखा, अंडे समेत करीब 20 हजार का सामान जलकर राख हो गया। सुबह जब जावेद दुकान पहुंचा तो वहां सब कुछ जला मिला। पीड़ित ने थाना खरेला में घटना की तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि आग से गुमटी जलने की सूचना मिली है। उसकी जांच की जा रही है। अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed