{"_id":"5c717a54bdec22739b06b210","slug":"11550940756-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत सात लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपति समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपत्ति समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना कबरई के ग्राम सुरहा निवासी परमेश्वरीदयाल (28) पुत्र धनीराम बाइक से अपनी पत्नी चांदनी (25) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कानपुर सागर हाईवे में कबरई के समीप रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कस्बा चरखारी निवासी रामदीन (27) बाइक से गिरकर घायल हो गया। कोतवाली कुलपहाड़ के सोनकपुरा निवासी कमलेश (30) पुत्र कल्लू, हरिश्चंद्र (28) व मूलचंद्र बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। तभी पचपहरा के समीप सामने से आ रहे वाहन की लाइट की चकाचौध में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
अजनर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सगुनिया निवासी परमेश्वरी पुत्र मलखान अपनी रिश्तेदारी में ग्राम सगुनिया आया था। घर वापस लौटते समय स्यावन तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने घायल को पीएचसी अजनर पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में दंपत्ति समेत सात लोग घायल
- सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटेें