फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तीन स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद

तीन स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद

Wed, 13 Feb 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
तीन स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद
तीन स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को तीन स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में लहन व भट्ठियां नष्ट कीं। अवैध कारोबार में लिप्त दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक महोबा रामकृष्ण चतुर्वेदी ने कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी व पुलिस फोर्स के साथ बिच्छू पहाड़िया स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा।। वहां जेसीबी मशीन द्वारा जमीन के अंदर रखी 100 लीटर अवैैध शराब व 1300 किलो लहन नष्ट कराया गया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। मौके से फुल्लो बाई पत्नी रामपाल को 15 लीटर शराब के साथ पकड़ा। वहीं, एसडीएम चरखारी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक कुसुमाकर धर की टीम ने कबूतरा डेरा स्वासामाफ में दबिश दी। वहां से 1600 किलो लहन नष्ट करते हुए पांच लीटर शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक कुलपहाड़ रजनीश कुमार पांडेय ने कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह के साथ मुढ़ारी कबूतरा डेरा में दबिश दी। वहां सरस्वती पत्नी अनिल कबूतरा को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मौके से 300 किग्रा लहन नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed