फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 12 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
थाना अजनर के गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री को पीटकर फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



सैटवारा गांव निवासी सीमा (35) पत्नी रामगोपाल की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी।
विज्ञापन


बिलवई गांव निवासी मृतका के पिता जगतसिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2004 में रामगोपाल से की थी। रामगोपाल शराब पीकर आए दिन सीमा को पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान होकर वह आठ वर्ष पहले मायके आ गई थी। छह माह पहले रामगोपाल किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा न करने की बात कहकर ले गया था।


आरोप लगाया कि ससुराल आने के बाद उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। उसके बाद ससुरालीजनों ने उसे फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष रीता सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने मारपीट कर फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed