फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   फेसबुक में अमर्यादित पोस्ट डालने में बसपा नगर अध्यक्ष पर मुकदमा

फेसबुक में अमर्यादित पोस्ट डालने में बसपा नगर अध्यक्ष पर मुकदमा

Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक में अमर्यादित पोस्ट डालने में बसपा नगर अध्यक्ष पर मुकदमा
पनवाड़ी (महोबा)। फेसबुक और व्हाट्स एप पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट किए जाने की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। कस्बा पनवाड़ी के बसपा नगर अध्यक्ष की ओर से ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ किए गए अभद्र पोस्ट से ब्राह्मण समाज के लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों की तहरीर पर पुलिस ने बसपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रमोद अहिरवार पुत्र चूरामन बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। तीन दिन पहले उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डाली। इसमें ब्राह्मण समाज और उनकी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। फेसबुक पर पोस्ट डाले जाने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने जयप्रकाश रावत के आवास पर बैठक की और फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराए जाने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद ब्राह्मण समाज के दीपक, उमंग सुल्लेरे, अजय रावत, राजा दीक्षित आदि ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बसपा नगर अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार के खिलाफ धारा 153ए व 66 क के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बसपा नगर अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार का कहना है कि हनी जाटव ने फेसबुक पर यह पोस्ट डाली थी, जिसे उन्होंने शेयर किया था। उनका इस पोस्ट के पीछे कोई मकसद नहीं था। उन्हें बेवजह फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

फेसबुक में अभद्र टिप्पणी पर बसपा नगर अध्यक्ष पर मुकदमा
ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर अभद्र पोस्ट डालने से आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed