फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   One killed, five injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

बुधवार को कानपुर-सागर हाईवे में श्रीनगर बस स्टैंड के पास ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो जाने से बाइक चालक श्रीनगर निवासी मुन्नालाल घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार को मामूली की चोट आई। घायल बाइक सवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया। उधर ग्राम कनकुआं निवासी भग्गू (65) मंगलवार को बाइक फिसल जाने से नहर में गिर कर घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी भेजा जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कनकुआं प्रतिनिधि अनुसार- झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में काशीपुरा तिराहे के पास डंपर और बाइक की भिड़ंत हो जाने से एक महिला समेत तीन बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए और डंपर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। थाना महोबकंठ के लिलवा निवासी कृष्ण कुमार (18) पुत्र दया प्रसाद अपनी मां पार्वती और रिश्तेदार गोरे लाल (65) के साथ बाइक से हरपालपुर जा रहा था। तभी काशीपुरा तिराहे के पास डंपर से बाइक भिड़ गई। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed