{"_id":"623a0dfe758ab9036b7abf8b","slug":"crime-news-mahoba-news-knp6869191181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग भरी, फिर श्रृंगार कर फांसी पर झूली छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग भरी, फिर श्रृंगार कर फांसी पर झूली छात्रा, मौत
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के एक गांव में आठवीं की छात्रा ने पहले मांग भरी, फिर सोलह श्रृंगार कर फंदे पर झूल गई। पुलिस को घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया है। इसे लेकर गांव के लोग ताने मारते थे, जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय लड़की गांव के ही एक विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। लड़की छोटे भाई-बहन के साथ चाचा-चाची के यहां रहती थी। सोमवार की रात छात्रा ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने छात्रा को फांसी पर लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फंदे पर लटक रही छात्रा की मांग में सिंदूर भरा था। उसने मंगलसूत्र पहन रखा था और श्रृंगार भी कर र खा था। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने एक युवक से शादी करने की बात लिखी है। हालांकि किस युवक शादी की है, उसका नाम नहीं लिखा है। छात्रा ने लिखा है कि उसके शादी करने बात पता चलने पर गांव के लोग तरह-तरह के ताने उसे मार रहे थे। इससे परेशान होकर वह खुदकुशी कर रही है। देर शाम तक छात्रा के माता-पिता दिल्ली से घर नहीं आ सके थे। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि लड़की ने मांग भरकर और श्रृंगार करके फांसी लगाई है। आत्महत्या का कारण ग्रामीणों के ताने से परेशान होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।