{"_id":"60d0ccd28ebc3e708e36e96d","slug":"crime-marpeet-mahoba-news-mahoba-news-knp6354778197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के काजीपुरा में नाली में कूड़ा डालने को लेकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमलाकर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वृद्ध की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
काजीपुरा निवासी बन्ने खां ने बताया कि घर के दरवाजे से निकली नाली में पड़ोसी कचरा डाल देते थे। जिससे पानी अवरुद्ध हो जाता था। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह कहासुनी हुई तो पड़ोसियों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दबंग ने लोहे की राड व लाठी-डंडें से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी गुड्डो, पुत्र आशिक व युनूस और बहू शबनम को भी पीटकर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बन्ने खां की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित आशिक ने थाना पनवाड़ी में दस लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की बात कहकर एक लोग के घायल होने की बात कही है।