{"_id":"63bdacdfeafc9e569b339ac5","slug":"crime-mahoba-news-knp7381459179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठंड से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठंड से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
महोबा/ हमीरपुर। ठंड जानलेवा बनी है। मंगलवार को ठंड से पांच लोगों की मौत हो गई। न्यूनतम पारा छह डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी।
कबरई के नहदौरा गांव निवासी नीलमणि (40) सोमवार की रात खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द और उल्टी-दस्त होने पर परिजन जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई श्यामबाबू ने बताया कि नीलमणि को ठंड लगने पर एंबुलेंस को फोन किया लेकिन फोन न लगने पर चार पहिया वाहन से वह अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह लाड़पुर निवासी अरविंद की पुत्री अंशिका (06) तीन दिन पहले ठंड की चपेट में आ गई। निमोनिया होने पर परिजनों ने इलाज कराया लेकिन मंगलवार को उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। ज्योराहा निवासी इसराइल अली (60) की ठंड लगने से मौत हुई है। परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार बिदोखर मेंदनी में सोमवार की शाम को एक किसान सर्दी की चपेट में आने से हार्ट अटैक का शिकार हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फूल सिंह ने बताया कि पिता रघुराज सिंह (65) पुत्र छोटा सिंह सोमवार की शाम पांच बजे घर से खेतों की ओर गए थे। सर्दी लगने का कारण वापस घर लौटकर आ रहे थे। तभी घर के सामने आते ही अचानक अटैक पड़ा और मौत हो गई।
विज्ञापन
मौदहा संवाद के अनुसार सिसोलर कस्बा निवासी महेश्वरीदीन प्रजापति (53) की मंगलवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। बड़े बेटे शैलेंद्र ने बताया कि पिता दो तीन दिन से खेतों में पानी लगा रहा थे। मंगलवार सुबह खेत से आते ही ठंड लग गई। मौदहा सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।