फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

Mahoba News: ट्रैक्टर-ट्राली पोल से टकराई, बिजली गुल

Mon, 02 Jan 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
ैक्टर-ट्राली की टक्कर से टूटा बिजली पोल। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर तेज रफ्तार पत्थर लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से कस्बा श्रीनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घायल चालक को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के चितइयन गांव निवासी जाहिर सिंह सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली में पहाड़ से पत्थर भरकर सिजहरी गांव जा रहा था। बेलाताल मार्ग पर मोड़ के पास ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया जबकि बिजली का खंभा टूट गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पावर हाउस फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पहुंच नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed