फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba Crime: Fraud of 13.30 lakhs in the name of getting a job

Mahoba Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर 13.30 लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Crime: Fraud of 13.30 lakhs in the name of getting a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

महोबा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 13.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के सुभाष नगर निवासी गयाप्रसाद ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 नवंबर 2021 को उसके परिचित कठवरिया कुलपहाड़ निवासी प्रीतम अहिरवार अपने एक साथी के साथ घर आए।

विज्ञापन


भोपाल सचिवालय में अच्छी पकड़ होने की बात कहते हुए पशुपालन विभाग में परिवार के सदस्यों की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में 20 लाख रुपये की मांग की गई। अलग-अलग किस्तों में 13.30 लाख रुपये ले लिए और अगस्त 2022 से नौकरी लगने की बात कही। माह अगस्त बीतने पर विपक्षियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए।
विज्ञापन


जांच कराने पर भर्ती पत्र फर्जी निकले। रुपये वापस करने की बात कहने पर जान से मारने धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रीतम अहिरवार व राकेश अहिरवार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed