{"_id":"62d836077c6ac554d867172c","slug":"crime-mahoba-news-knp708584158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः शिक्षक के घर से 10 लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः शिक्षक के घर से 10 लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित व परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अशोक नगर में एक शिक्षक के आवास से बदमाशों ने दिन दहाड़े 10 लाख के जेवर लूट लिए। शिक्षक की पत्नी को पीटा। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं हैं।
अखिलेश रावत प्राथमिक विद्यालय पचहरा में शिक्षक हैं। बुधवार को वह विद्यालय गए थे और उनकी पत्नी दीपिका घर पर थी। दोपहर दो बजे तीन असलहाधारी बदमाश घर में घुस गए। दीपिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर कनपटी में तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी। बदमाशों ने अलमारी की चाबी मांगी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 10 हजार रुपये, सोने का हार, चूड़ियां समेत 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए।
घटना को अंजाम देेने के बाद बदमाश बेखौफ होकर भागने में सफल रहे। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं हैं। टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।