फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

चचेरे भाइयों को पीटकर 16 हजार रुपये व चेन लूटी

Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। कस्बा कबरई में खनिज बैरियर के समीप पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने बाइक सवार चचेरे भाइयों पर लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी 16,700 की नकदी, सोने की चेन व मोबाइल लूट ले गए। हमले में घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बघवाखोड़ा निवासी प्रेमपाल (38) लोडर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार को वह चचेरे भाई राजकुमार के साथ किसी कार्य से कबरई गया था। रात के समय बाइक से वापस लौटते समय खनिज बैरियर के समीप पहले से घात लगाए बैठे चार दबंगों ने चलती बाइक में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे दोनों युवक घायल हो गए। इसके बाद दबंगों ने मारपीट करते हुए प्रेमपाल की जेब में पड़ी 15 हजार रुपये की नकदी, सोने की चैन व मोबाइल छीन लिया। साथ ही राजकुमार की जेब से 1,700 रुपये लूट लिए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल प्रेमपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कबरई थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूट का आरोप गलत है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुुआ है। चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed