{"_id":"62b9facea1eeed3a7e6c3bfa","slug":"crime-mahoba-news-knp704634082","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तथ्यों को छिपाकर भूमि का बैनामा करने के मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मलकपुरा निवासी जीवनलाल चौरसिया ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मौजा बरातपहाड़ी में भूमि खरीदी थी। जिसका बैनामा 26 जून 2020 को कराया था। पांच लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था। बैनामा में भूमि सभी सरकारी ऋणों से मुक्त बताई गई थी। बाद में पता चला कि रणधीर सिंह व उसके भाई सुरेंद्र सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज लिया है जो तथ्य छिपाया गया है। इसी भूमि से दोनों भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का योजना का लाभ भी गलत तरीके से ले रहे हैं। कई बार बैंक का ऋण जमा करने को कहा गया, ताकि भूमि उसके नाम हस्तांतरित हो सके।
पीड़ित का आरोप है कि पैसा जमा करने की बात कहने पर उसे धमकी दी गई और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने रणधीर सिंह, उसके भाई सुरेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।