फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

टीला धंसने से श्रमिक की मौत

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
अजनर (महोबा)। सीलम नदी पर बालू का अवैध खनन करते समय टीला धसकने से श्रमिक की दबकर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिन पहले भी अवैध खनन के दौरान टीला धंसने से एक मजदूर की जान चली गई थी।
विज्ञापन

थाना अजनर के गिसल्ली गांव निवासी मनोज पाल का पुत्र प्रमोद (18) मजदूरी करता था। सोमवार को गांव का ट्रैक्टर मालिक उसे बालू भरने के लिए मजदूरी पर ले गया था। दोपहर के समय नदी किनारे से बालू निकालते समय अचानक टीला धंसने से प्रमोद दब गया। आसपास मौजूद श्रमिकों की मदद से प्रमोद को बाहर निकाला गया। इसके बाद ट्रैक्टर मालिक उसे नौगांव अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। तीन दिन पहले पनवाड़ी क्षेत्र में अवैध बालू खनन के दौरान एक श्रमिक की टीला धंसने से मौत हो गई। इसके बाद भी नदियों से चोरी-छिपे बालू खनन का कार्य चल रहा है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस अफसर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed