{"_id":"62b4a4a22a8e0f7e3e4b683b","slug":"crime-mahoba-news-knp7039287155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकमित्र व उसके भाई को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकमित्र व उसके भाई को पीटकर लूटा
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता घायल अनमोल।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी-तुर्रा मार्ग पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बैंक मित्र व उसके भाई को पीटकर लूट लिया। बदमाश 28 हजार रुपये, लैपटॉप व बैंक पासबुक ले गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित का मोबाइल बरामद हुआ लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तुर्रामुहार गांव निवासी राकेश कुमार इंडियन बैंक में बैंकमित्र का काम करता है। बुधवार की रात वह ग्राहकों के जमा पैसे लेकर छोटे भाई अनमोल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पनवाड़ी से आते समय जखा गांव के समीप दो पल्डर बाइकों में सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और असलहों की बटों से मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाश बैग में पड़ी। 28 हजार की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य कागजात लूट ले गए।
पीड़ितों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लूटा गया मोबाइल फेक गए थे, जो खोजबीन के दौरान बरामद हुआ है। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।