फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

बैंकमित्र व उसके भाई को पीटकर लूटा

Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
घटना की जानकारी देता घायल अनमोल। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी-तुर्रा मार्ग पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बैंक मित्र व उसके भाई को पीटकर लूट लिया। बदमाश 28 हजार रुपये, लैपटॉप व बैंक पासबुक ले गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित का मोबाइल बरामद हुआ लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तुर्रामुहार गांव निवासी राकेश कुमार इंडियन बैंक में बैंकमित्र का काम करता है। बुधवार की रात वह ग्राहकों के जमा पैसे लेकर छोटे भाई अनमोल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पनवाड़ी से आते समय जखा गांव के समीप दो पल्डर बाइकों में सवार छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और असलहों की बटों से मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाश बैग में पड़ी। 28 हजार की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य कागजात लूट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लूटा गया मोबाइल फेक गए थे, जो खोजबीन के दौरान बरामद हुआ है। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed