{"_id":"62ab714807ec4c44976407ee","slug":"crime-mahoba-news-knp7027228108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम, पति करता है मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम, पति करता है मारपीट
विज्ञापन
शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने जन सुनवाई कर शिकायतें सुनीं। इसमें घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, आवास, दहेज से संबंधित 13 शिकायतें आईं। दो महिलाओं ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उपाध्यक्ष ने तीन शिकायतों की जांच सीओ को सौंपी। शेष मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर्णा ने पति द्वारा मारपीट किए जाने व नीतू ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत की। पनवाड़ी की बबली ने उसके पति द्वारा मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की। सीओ कुलपहाड़ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा के तहत महिलाओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कन्या विवाह सहायता योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन की समीक्षा की। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सविता देवी मौजूद रहीं। उपाध्यक्ष ने ब्लॉक कबरई के पलका गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, लेबर रूम, औषधि केंद्र का हाल देखा। लेबर रूम के निरीक्षण में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इस पर नाराजगी जताई। शौचालय भी गंदे मिले। शौचालय में पानी की उपलब्धता न होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सुल्लेरे को तत्काल साफ-सफाई व शौचालय में जलापूर्ति की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।