फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
खरेला (महोबा)। घर के दरवाजे पर लेटे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ऐचाना गांव निवासी राजकुमार (63) बुधवार शाम खाना खाने के बाद दरवाजे पर सो गया। रात एक बजे पिता की चीख सुनकर पुत्र दिलीप सिंह ने घर से निकलकर देखा तो उनकी सांस तेज गति से चल रही थी। दिलीप परिजनों को जगाकर उसे निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। वहां वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उसके पिता की सोते समय गला दबाकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed