महोबा। पुलिस ने चोरियों का खुलासा कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण व एक तमंचा बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
सोमवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि पुराने बस स्टैंड के पास कुछ लोग चोरी का माल खरीदने व बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ लिया। इन लोगों ने अपने नाम गांधी नगर निवासी भौंदा उर्फ उपदेश अहिरवार, पस्तौर गली निवासी सुमित सिंह व शुक्रवारी बाजार निवासी रोहित वर्मा बताए। इनके कब्जे से आभूषण, मोबाइल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बरामद किए गए। भौंदा के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया।