{"_id":"6297ac2847fcf135ed5ecf4f","slug":"crime-mahoba-news-knp7001074164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो खींच लीं। फोटो वायरल करने और जानमाल की धमकी देकर आरोपी एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। तीन दिन पहले पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को सीओ कुलपहाड़ से शिकायत कर आरोपी से हुई बातचीत के ऑडियो व वीडियो सौंपे।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को घर पर अकेला पाकर तमंचे के बल पर युवक ने एक वर्ष पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। भय के चलते किशोरी ने किसी से कुछ नहीं बताया। 22 मई को आरोपी किशोरी के घर पहुंचा। मां ने विरोध किया तो धमकी दी और पुत्री को अगवा करने की बात कही। तब मामले का खुलासा हुआ। मां ने पीड़िता के साथ थाने पहुंच तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी का धमकी भरा फोन आया। बुधवार को पीड़िता ने मां के साथ सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र को शिकायती पत्र सौंपकर पूरा मामला बताया। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, थानाध्यक्ष महोबकंठ वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना फर्जी लग रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।