फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

ट्रेन में चढ़ते समय गिरे वृद्ध की मौत

Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। रेलवे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय एक वृद्घ पहिये की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी पहचान मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के डुमरा गांव निवासी स्वामीदीन (65) के रूप में की गई। घटना सोमवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस रुकने पर स्वामीदीन ट्रेन में सवार होने लगे। पैर फिसलने से नीचे गिर गए। तभी ट्रेन चल देने से वह पहिये की चपेट में आ गए। ट्रेन को रुकवा दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने एक अन्य यात्री के सहयोग से वृद्घ को निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed