{"_id":"61c4bcc86a2c940b7f0124be","slug":"crime-mahoba-news-knp6713103188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का एक लाख रुपये से भरा बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का एक लाख रुपये से भरा बैग गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकालकर लौट रहे किसान को टप्पेबाज ने अपना निशाना बना लिया। पान मसाला में नशीला पदार्थ खिलाकर युवक एक लाख की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कबरई के धरौन गांव निवासी वृद्ध हरगोविंद खेती किसानी का काम करता है। रुपयों की जरूरत पड़ने पर किसान मुख्यालय की पीएनबी शाखा से रुपये निकालने आया था। एक लाख रुपये की नकदी निकलने के बाद वह परमानंद स्थित आटो स्टैंड जाने लगे।
बैंक से 50 मीटर आगे एक युवक ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और पान मसाला खाने की बात कही। मसाला खाते ही किसान बेसुध हो गया। तभी आरोपी एक लाख की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद किसान को होश आने पर बैग गायब मिला। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई।