फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

लूट की घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। थाना अजनर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनें गए जेवरात, अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी अनिल कुमार यादव अपनी पत्नी रुचि के साथ बाइक से 26 नवंबर को सीगौन गांव जा रहा था। कुलपहाड़ अजनर मार्ग में बछेवरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र, मनचली व अंगूठी छीन ली थी। इसी तरह 24 नवंबर को चरखारी कोतवाली क्षेत्र में छिनैती के घटना हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को अजनर थाने के एसआई दिनेश कुमार यादव, एसओजी प्रभारी राहुल परमार ने टीम के साथ मवइया तिराहे से सुनील सेन निवासी कैथोरा व बृजेश निवासी खैरारी कुलपहाड़ को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने छिनैती केे घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपी सुनील के पा से दो मंगलसूत्र, लॉकेट, हार, 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया जबकि दूसरे आरोपी बृजेश के पास से चार लॉकेट व सोने के आभूषण के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed