{"_id":"60f719ef8ebc3e79a53901fe","slug":"crime-mahoba-news-knp6414426193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों से छेड़खानी, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों से छेड़खानी, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दबंगों ने दो युवतियों से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती सोमवार की शाम घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी दो युवकों ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनुभव मिश्रा व अंशु पुरवार के खिलाफ छेड़खानी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में कीरत सागर तालाब के समीप एक मोहल्ला निवासी युवती पैदल घर लौट रही थी। तभी रास्ते में रोककर युवक ने छेड़खानी कर दी और जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरशद के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।