{"_id":"609184338ebc3ebd050e8c4c","slug":"crime-mahoba-news-knp626760441","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में घर में घुसकर पीटा, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के विवाद में घर में घुसकर पीटा, चार लोग घायल
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के अकठौहा गांव में मंगलवार को दरवाजे पर कूड़ा कचरा डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष के 10 से ज्यादा लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस झगड़े में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने मारपीट के बाद हमलावरों पर घर में रखे नगदी व जेवर उठा ले जाने का आरोप लगाया है।
अकठौहा गांव निवासी लखनलाल का मंगलवार को पड़ोस के अन्नू राजपूत से दरवाजे पर कूड़ा कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। मामला गालीगलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद अन्नू राजपूत ने 10 से ज्यादा साथियों के साथ लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर लखनलाल के घर में घुसकर हमला कर दिया। लखनलाल को बचाने आई आशारानी, हिरिया व सपना को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एक ही परिवार के चार लोगों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया। वहां वृद्ध लखनलाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।