फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

सात अपराधियों पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Wed, 07 Apr 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा/खरेला। पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने 11 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। कबरई थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी महेश सिंह, लिलवही निवासी युवराज सिंह, राजीव नगर निवासी देशराज, किदवई नगर निवासी चंद्रपाल, बीला दक्षिण रोड निवासी रामपाल साहू, सिंचौरा निवासी सभा सिंह, पहरा निवासी हिमांचल सिंह, पर गुंडा एक्ट कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, खरेला पुलिस ने चार अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या समेत कई मामलों में वांछित कंधी लोधी निवासी ग्राम बल्लाय, रज्जू भदौरिया निवासी ऐचाना, कल्लू सिंह निवासी बरायं व कल्याण प्रजापति के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी से अब तक 84 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। 20 लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। जनवरी से अब तक 21 शस्त्र लाइसेंस निरस्त व 49 निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed