{"_id":"60609f368ebc3e591536ec32","slug":"crime-mahoba-news-knp620416199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। खरेला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हमीरपुर जिले के बसवारी गांव निवासी अनिल कुमार ने अपनी बहन प्रियंका (26) की शादी दो वर्ष पहले चंदौली गांव निवासी मनीष राजपूत के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे थे। रविवार की सुबह प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव फंदे से नीचे उतार लिया। महिला के भाई अनिल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मनीष राजपूत, ससुर अरिमर्दन व सौतेली सास उर्मिला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।