फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

ब्लाक प्रमुख समेत चार आरोपियों व दो परिजनों के शस्त्र जब्त

Sun, 21 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सभी सात आरोपियों को जेल भेजने के बाद आरोपियों व उनके परिजनों के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पुलिस अब शस्त्रों की बरामदगी में जुट गई है। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख, उसकी पत्नी, सास व तीन आरोपियों के लाइसेंस शस्त्र जब्त किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे व कई थानों की फोर्स के साथ शनिवार की रात और रविवार को दिन में आरोपियों व उनके परिजनों के घरों में दबिश देकर असलहों की जानकारी ली। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल यादव के गांधीनगर स्थित आवास के अलावा अन्य आरोपियों के घरों से शस्त्र लाइसेंस जब्त किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल, उनकी पत्नी नीरज व सास ज्ञानवती के एक-एक शस्त्र जब्त किए गए हैं, जबकि घटना में शामिल आरोपी आनंद मोहन, विक्रम व रवि सोनी के घरों से एक-एक शस्त्र बरामद किए गए। जांच में अंकित सोनी, अभय व मनीष के नाम शस्त्र लाइसेंस नहीं है। आरोपियों व उनके परिजनों के घरों पर पुलिस के धावा बोलने से आसपास अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed