फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crime

पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को एक तेजतर्रार डीएसपी को बुलाया गया

Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में फरार 50 हजार के इनामी पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को दबोचने के लिए पुलिस अफसरों ने कानपुर नगर में तैनात एक तेजतर्रार डिप्टी एसपी की मदद लेने का फैसला लिया है। महोबा के एक अफसर ने इस डिप्टी एसपी को मामले में बातचीत के लिए बुलावा भी भेजा है। माना जा रहा है कि यह डिप्टी एसपी जल्द ही यहां स्थानीय अफसरों से बातचीत कर पूर्व एसपी का सुराग लगाने का टॉस्क संभाल लेंगे।
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी इंद्रकात त्रिपाठी की मौत के मामले में नामजद पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को घटना के चार महीने बाद भी पकड़न पाना तो दूर पुलिस उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। गिरफ्तारी के लिए जिला के साथ ही प्रयागराज जोन, चित्रकूट रेंज स्तर पर पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अफसर भी दावा कर रहे हैं कि पूर्व एसपी को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान के डूंगरपुर स्थित पूर्व एसपी के घर समेत यूपी व एमपी समेत तमाम संभावित स्थानों में दबिशें दे चुकी हैं। महोबा पुलिस की टीमें अभी भी राजस्थान, एसपी, लखनऊ, प्रयागराज में मणिलाल पाटीदार की लोकेशन के आधार पर दबिशें दे रही हैं, लेकिन मणिलाल हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

इधर, मणिलाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ और प्रयागराज में बैठे पुलिस आला अफसर महोबा के पुलिस अफसरों पर दबाव बनाए हुए हैं। यह अफसर मामले की प्रतिदिन प्रगति पूछते हैं। इसलिए स्थानीय अफसरों ने पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को पकड़ने के लिए कानपुर नगर में तैनात एक डिप्टी एसपी की मदद लेने का फैसला लिया है। जिले के एक बड़े अफसर ने इसके लिए डिप्टी एसपी से फोन पर संपर्क कर उन्हें महोबा बुलाया है। यह डिप्टी एसपी देश व प्रदेश के संगीन अपराधों में शामिल रहे बड़े अपराधियोें की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में मार गिराने को लेकर चर्चित हैं। कानपुर नगर में तैनात इस डिप्टी एसपी से स्थानीय पुलिस अफसरों के संपर्क करने की बात की पुष्टि एक बड़े पुलिस अफसर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed