{"_id":"5f89d25d8ebc3e9b8409ed5c","slug":"crime-mahoba-news-knp588889534","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद से नाराज रोडवेज कर्मियों ने सड़क पर बसें खड़ी कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद से नाराज रोडवेज कर्मियों ने सड़क पर बसें खड़ी कर लगाया जाम
विज्ञापन
रोडवेज के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर जाम लगाए चालक
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के समीप बाइक व रोडवेज बस की टक्कर होने के बाद विवाद हो गया। बाइक चालक द्वारा अभद्रता किए जाने से भड़के बस चालकों ने युवक की पिटाई कर दी। बाद में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर आड़ी- तिरछी बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार व बस चालक को हिरासत में ले लिया और जाम खुलवाया। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
शहर के रोडवेज बस स्टैंड से एक बस सवारियां लेकर बांदा की ओर से आ रही थी। तभी रोडवेज बस स्टैंड के समीप बस की बाइक में टक्कर लग गई। इससे गुस्साए बाइक सवार ने चालक से अभद्रता कर दी। कहासुनी होने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद बस चालकों ने तीन रोडवेज बसों को सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक सवार व बस चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में चालकों को समझाकर बसों को सड़क से अलग कराया। तब जाम खुल सका। जाम लगाने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। जिससे मामले का निस्तारण कराया गया।