{"_id":"60dcb0bc8ebc3ed77f5a3f66","slug":"crime-mahoba-news-arrest-mahoba-news-knp63732900","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित करें टीमें : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित करें टीमें : आईजी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में निर्देश देते आईजी के. सत्यनारायण
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें आईजी ने शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आईजी ने पुलिस कार्यालय पहुंच गार्ड आफर आनर की सलामी ली। इसके बाद एसपी सुधा सिंह व सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने के लिए चलाई जा रहे हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर समय सीमा के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कहा कि थाने आने वाले पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से सुना जाए। छोटे- छोटे मामले बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की जाए और पीड़ितों को न्याय व दोषियों को सजा दिलाई जाए। इसके बाद आईजी ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के अभिलेखों का परखा। खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।