फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba,mahoba news

पुरानी रंजिश में दबंग ने मासूम को उतारा मौत के घाट

Thu, 04 Nov 2021 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba,mahoba news
मासूम रघुवीर की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने पिता के साथ साइकिल से जा रहे मासूम की सड़क पर पटक कर हत्या कर दी। दबंग ने पिता-पुत्री के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डढ़हतमाफ गांव निवासी रामदेव गुरुवार की सुबह सात बजे पुत्री रोशनी (तीन) व पुत्र रघुवीर (पांच) के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही हल्के ने घर के दरवाजे पर उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पहले तो रामदेव के साथ हाथापाई की और बाद में रोशनी को पीटा। मौके पर हल्के का भाई संतोष व पिता भुल्लीचंद्र भी पहुंच गए और ललकारते हुए जान से मारने की बात कही। हल्के ने साइकिल के पीछे बैठे मासूम को उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामदेव ने बताया कि हल्के उनसे रंजिश मानता है। कई बार पहले भी विवाद कर चुका है। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हल्के, उसके भाई संतोष कुशवाहा व उसके पिता भुल्लीचंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed