{"_id":"61817caeaa9d59428a435936","slug":"crime-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp6619737167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 14 लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 14 लोग घायल हो गए।
कस्बा पनवाड़ी निवासी रामचरन (40) पुत्र पवन (17) व रिश्तेदार पुष्पेंद्र (18) के साथ बाइक से किसी कार्य से सोमवार को महोबा आया था। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छजमनपुरा निवासी रमेशचंद्र (65) देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
इसी तरह हटवारा निवासी श्यामलाल (30), बीला दक्षिण निवासी मनोज (11), लवकुशनगर निवासी कल्लू प्रसाद (65), बरबई निवासी सुमेश (16), गुढ़ा निवासी मइयादीन (55), जवाहरनगर निवासी शिवम (17), मिलकीपुरा निवासी रहीश (35), सूपा निवासी नंदकिशोर (36), बिलरही निवासी दीनदयाल (45) व बिलखी निवासी रामकुमार (29) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। (संवाद)