{"_id":"611ceaf38ebc3e79ac53131d","slug":"crime-dead-body-mahoba-mahoba-news-knp6467145184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के बर्मा तालाब में एक युवक का शव मिला है। तालाब के समीप खून व जमीन पर घसीटने के निशान मिलने से युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कुछ लोगों को बर्मा तालाब में एक युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। मामले की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक के कपड़ों से किसी प्रकार का पहचान पत्र बरामद न होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। तालाब के समीप खून के छींटे पड़े मिले और जमीन पर घसीटने के निशान मिले हैं।
जिससे आशंका जताई जा रही है कि रात के समय युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।