{"_id":"60fc49558ebc3e584c5725c0","slug":"crime-accident-mahoba-news-mahoba-news-knp6420452115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव निवासी प्रमोद सोनी (35) बड़े भाई रामपाल (40) के साथ बाइक से किसी कार्य से कस्बा कुलपहाड़ गया था। वापस लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसी तरह समदनगर निवासी शाहीन (19) व फिजा (18) शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा से खरीदारी करने जा रही थी। मुख्य बाजार में ई-रिक्शे का आगे का पहिया निकल गया, जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए और घायल हो गए। उधर, पचहरा निवासी अंशु (05), जरौली निवासी रोहित (12), कस्बाथाई निवासी गीता (35), श्रीनगर निवासी जयहिंद (18) व झिरसहेबा निवासी प्रेमलता (46) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।