फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,accident,mahoba news

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Mon, 05 Jul 2021 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,mahoba news
महोबा/पनवाड़ी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद झांसी के दिकरवारा निवासी सुरेश (27) अपने पिता केशवदास (52) बाइक से कोतवाली चरखारी के सूपा गांव आ रहे थे। तभी महोबकंठ-हरपालपुर मार्ग में नहर पुलिया के समीप राठ से झांसी जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सुरेश की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाना पनवाड़ी में खड़ा कराया और यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

इसी तरह करहराकला निवासी ठाकुरदास (50) गौरहारी गांव में सड़क किनारे ई-रिक्शा में बैठा था और हाथ बाहर निकाले था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार सामने से हाथ में टक्कर मारता हुआ निकल गया। भटीपुरा निवासी श्यामबाई (55), पसवारा निवासी ओमप्रकाश (24), गांधीनगर निवासी रामचरण (45), नैकानापुरा निवासी राजेंद्र (30), सिलारपुरा निवासी रीति (07), औरेया निवासी ऊषा देवी (45) व लवकुश नगर निवासी आकाश (12) अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed