{"_id":"60d3708e8ebc3e2b903a78ca","slug":"crime-accident-mahoba-news-mahoba-news-knp635879185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मां-बेटी समेत 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में मां-बेटी समेत 14 लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत 14 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
जनपद छतरपुर के थाना लवकुुश नगर के पठा गांव निवासी शैलेंद्र (24) बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक असंतुलित होकर फिसलने युवक घायल हो गया। वहीं रतौली गांव निवासी पट्टू (48) बाइक से घर लौट रहा था। तभी पसवारा गांव के पास बाइक फिसल जाने से घायल हो गया।
इसी तरह श्रीनगर निवासी बृजमोहन (51), सिजहरी निवासी सियारानी (45), चौका छतरपुर निवासी प्रेम (18), मलकपुरा निवासी महेशचंद्र (45), कुम्हड़ौरा निवासी जीतेंद्र (30), महाराजपुर निवासी रंजीत (22), धरौन निवासी रमेश (22), लवकुश नगर निवासी मूलचंद्र (40), भंडरा निवासी मुन्ना (40), बाराबंकी निवासी हिना (35) व उसकी बेटी दीनश (04) और भैरवगंज चरखारी निवासी अय्यूब खान (70) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।