फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,accident,mahoba,mahoba news

मछली पकड़ने गए शिकारी की नहर में डूबने से मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,mahoba,mahoba news
खरेला (महोबा)। चंद्रावल बांध से निकली मुख्य नहर में मछली पकड़ने गए शिकारी की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना खरेला के कमलखेड़ा गांव निवासी मनमोहन (32) मछली पकड़ने का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह गांव के नजदीक से निकली चंद्रावल बांध की मुख्य नहर से मछली पकड़ने गया था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। खेतों की ओर जा रहे किसानों ने नहर में युवक का शव उतराता देखा तो गांव में सूचना दी। मृतक के भाई दर्शन अहिरवार व थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना से मृतक की पत्नी पूजा, पुत्री निर्मला, दो पुत्र भारत व प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने बताया कि मनमोहन के नाम दो बीघा भूमि थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed