फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,accident,mahoba

सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल, एक रेफर

Sun, 22 Aug 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,mahoba
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बालिका समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के सौरा गांव निवासी कुलदीप (32) कस्बा बेलाताल के छितरवारा गांव में अपनी बहन प्रेमवती से राखी बंधवाकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी थुरट तिगैला के पास बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर गंभीर चोटें होने के चलते जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया।
विज्ञापन

जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। कुलपहाड़ निवासी नरेंद्र (30), कटरा निवासी सुनील (33), अलीपुरा निवासी काव्या (02), राठ निवासी जानकी (25), अस्थौन निवासी दिलीप (25) व श्रीनगर निवासी आरती (15) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed