{"_id":"60fd951d8ebc3e587d73b450","slug":"crime-accidant-injerd-mahoba-news-knp642231627","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत नौ लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कस्बा खरेला के बमनेथा गांव निवासी दशरथ शनिवार की शाम बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में चरखारी के समीप एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल जाने से वह घायल हो गया। औरेया निवासी राहुल नागर किसी कार्य से महोबा आया था। शनिवार की रात घर लौटते समय बाइक ब्रेकर में उछलने से वह गिरकर घायल हो गया।
इसी तरह भरुआ सुमेरपुर निवासी आसिफ, सलैया चंदला निवासी बबीता, बड़खेरा निवासी उर्मिला, सालट निवासी राजू, दोनी लवकुश नगर निवासी संस्कृति , सुगिरा निवासी शिवनायक व भरवारा निवासी महादीप गुप्ता अन्य सड़क हादसों से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)