फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Couple standing by the side of the road dumper crushed, death

सड़क के किनारे खड़े दंपति को डंपर ने कुचला, मौत

Sun, 24 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 24 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Couple standing by the side of the road dumper crushed, death
 कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मामना के पास शनिवार को सड़क के किनारे खड़े दंपति को तेज रफ्तार डंपर कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद भाग रहे डंपर चालक को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बांदा के कैलाशपुरी निवासी अशोक कुमार अपनी मां सावित्री (58) व पिता जगदेव प्रसाद (62) के साथ मध्य प्रदेश के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरमऊ में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर बांदा लौट रहे थे। गांव मामना की पहाड़ी के पास अशोक कुमार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने चले गए। उनके माता-पिता बाइक के पास खड़े रहे।
विज्ञापन

 इसी बीच महोबा की ओर से छतरपुर जा रहे डंपर ने सड़क के किनारे खड़े दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अशोक कुमार लौटे तो उन्हें माता-पिता मृत मिले। उधर से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और डंफर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed