{"_id":"594aac9d4f1c1bd5698b4689","slug":"couple-in-truck-and-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दंपति की मौत
महोबा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रिवई गांव के पास बाइक और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत में दंपति की मौत हो गई। उधर, सुगिरा गांव के पास मदनवार नाले में लोडर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना कबरई के सुरहा गांव निवासी अरविंद (25) पुत्र सुखपाल, पत्नी नीलम (20) और साली रीतू (16) के साथ गुढ़ा गांव ससुराल से बाइक से बांदा जा रहा था। हाईवे पर बाइक से ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी और साली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। साली की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार चित्रकूट निवासी धर्मराज (28) मंगलवार की रात को राठ से लोडर गाड़ी से चित्रकूट जा रहा था। तभी झांसी मिर्जापुर हाईवे में सुगिरा गांव के पास मदनवार नाले के पास अचानक रात में नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे लोडर गाड़ी पुल में पलट गई।
इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिजहरी निवासी फूलचंद्र (56) बाइक से महोबा आते समय गिरकर घायल हो गया।
मुहाना निवासी सुर्जीत 32 की बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया। इसी तरह छतरपुर निवासी निरंजन (23) बाइक से श्रीनगर की तरफ आ रहा था। महिला को बचाने के चक्कर में बाइक गिर गई और वह घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।