{"_id":"61c4be3442eedb203d5b464a","slug":"corona-mahoba-news-knp671314628","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका न लगवाने वालों को नहीं मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका न लगवाने वालों को नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नोडल अधिकारी सतीश कुमार यादव ने गुरुवार को मकरबई गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में कोरोना टीकाकरण का जायजा लिया। टीम के साथ गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि डीएम के सख्त निर्देश हैं कि टीका न लगवाने वालों को इस बार राशन न दिया जाए।
इस दौरान ग्रामीणों को बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। टीकाकरण आपका व आपके परिवार के लिए सुरक्षा कवच है। गांव के भ्रमण के दौरान सभी आंगनबाड़ी, आशा बहुओं, कोटेदार व एएनएम को निर्देश दिए कि जो भी लोग छूटे हैं, उन्हें हर हाल में टीका लगाया जाए। टीका न लगवाने वालों को राशन व अन्य सरकारी सुविधाएं न दी जाएं।
आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के दौरान सीएचओ बरबई सोनाक्षी के अलावा गीता शुक्ला, रामश्री, सुषमा सक्सेना, रागिनी, विद्या गौतम, सम्पत, आभा सिंह, रामदेवी व इबादत हुसैन आदि मौजूद रहे।